HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल लगातार जारी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 31 October 2023 1 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 31 अक्टूबर फरीदाबाद के  ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल लगातार जारी। आज हड़ताल  22 वें दिन में  प्रवेश कर गई है। अपनी लंबित मांगों को लागू करने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से गांव देहात में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन सरकार इसकी कोई परवाह नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने


संकल्प कर लिया है। कि जब तक उनकी मांगों को  सरकार लागू नहीं कर देती है। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन  2 नवंबर को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का महापड़ाव डालेगी  इसका नोटिस जिला प्रशासन को दे दिया गया है। आज हड़ताली कर्मचारियों की सभा की  अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह माडोतिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे।इस अवसर पर राज्य प्रधान देवी राम और सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने  का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा उनके वेतन में एक हजार  रुपए की बढ़ोतरी करना उनके साथ भद्दा मजाक करने जैसा है। इस बढ़ती हुई महंगाई में यह वृद्धि ना के बराबर है। उन्होंने सरकार पर उनके आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार को हठधर्मिता का रास्ता छोड़कर उनकी मांगों को लागू करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा को एक तरफा कार्रवाई करते हुए कहा कि उनके कार्यालय में यूनियन की फाइल अप्रैल माह से लंबित है। अच्छा यह होता कि मुख्यमंत्री जी हमारी फाइल का अवलोकन करके  मांगों को लागू करने के लिए यूनियन सिस्ट मंडल को बातचीत के लिए  बुलाते । लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसकी वजह से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यूनियन की मुख्य मांग है। कि एक मुश्त पॉलिसी बनाकर सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। जबतक पक्का नहीं होते हैं। तब तक न्यूनतम वेतन 26हजार रुपया दिया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी को कम करने के लिए औजार प्रदान किए जाएं। इसके साथ-साथ पहचान पत्र जारी किए जाएं। महंगाई भत्ता लागू किया जाए। बढ़ती हुई आबादी के हिसाब से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी प्रदान की जाए। अनुग्रह पूर्वक अनुदान राशि दी जाए। पेंशन प्रणाली और ग्रैजुएटी लागू की जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 10 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। आज की  सभा को  नरेश  ब्लॉक प्रधान फरीदाबाद, राजू ब्लॉक प्रधान तिगांव, मनोज  हंस मौजपुर, राजू नरावली, मूर्ति और धकेली, शीला, ज्ञानवती, कमलेश  धर्मेंद्र,  ओमप्रकाश ,  आदि ने भी संबोधित किया।

1 comments : for ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल लगातार जारी