HEADLINES


More

फरीदाबाद में नागरिक अस्पताल से भागा कैदी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 13 June 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में हत्या केस में नीमका जेल में बंद एक कैदी बादशाह खान नागरिक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के पैर में चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इस दौरान वो बड़े आराम से वॉकर के सहारे


चलते चलते हुए भाग निकला। कैदी के फरार होने की तस्वीरें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप है और उसकी तलाश क जा रही है।

पुलिस हिरासत से अस्पताल से भागे कैदी की पहचान नाहर उर्फ नवीस के तौर पर हुई है। दरअसल नवीस ने पिछले साल 22 मई को एक व्यक्ति की हत्या की थी। व्यक्ति ने इसे 2000 रुपए देने से इनकार कर दिया था। गुस्साए नवीस ने उसे गोली मार दी थी। हत्या की इस वारदात में गिरफ्तारी के बाद से काफी समय से वह फरीदाबाद की नीमका जेल उन्हें बंद था। बताया गया है कि उसे पेट में दर्द की शिकायत पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस के तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसीपी अमन यादव का दावा है कि जल्द ही फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply