HEADLINES


More

पटौदी में मिट्‌टी के नीचे दबने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 13 June 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम के पटौदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जोहड़ (तालाब) की मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। इस मिट्‌टी के नीचे दबने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य महिलाओं को घायलावस्था में गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है।

प्रारंभिव सूचना के अनुसार गांव पटौदी के दर्रापुर थाना एरिया में मनरेगा के तहत जोहड़ की मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। 8 महिलाएं इस खुदाई के काम को कर रही थी कि अचानक एक मिट्टी का टीला ढह गया। आठों महिलाएं मिट्‌टी के नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

आनन फानन में सभी महिलाओं को पटौदी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 महिलाओं ने दम तोड़ दिया। फिलहाल अभी 3 महिलाओं को पटौदी अस्पताल से रेफर कर गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 महिलाओं का पटौदी में ही इलाज चल रहा है। पांचों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।


No comments :

Leave a Reply