//# Adsense Code Here #//
चरखी दादरी जिले के बाढड़ा में हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपति नीतियों से देश व प्रदेश में आमजन बेहाल है और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। जनता की आवाज उठाने के लिए प्रदेश में चल रही परिवर्तन पदयात्रा में उमड़ रही भीड़ भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन समय की जरूरत है और इसमें इनेलो की सक्रिय भागीदारी होगी।
No comments :