HEADLINES


More

12 मई से लापता 20 वर्षीय लड़के को नोएडा उत्तर प्रदेश से सकुशल तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता हुए लड़के को तलाश कर परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे

सिंह ने बताया कि लड़का बिना कुछ बोले घर से बाहर निकल आया था। जिस की लड़के के परिजनों के द्वारा तलाश की गई। लड़का ना मिलने पर जिसकी सूचना थाना सेक्टर 58 में दी गई। सूचना पर मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने अपने सूत्रों से लड़के का नोएडा उत्तर प्रदेश का पता चला। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लड़के से परिजनों के सामने पूछताछ की गई। लड़के ने बताया कि वह परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज था। लड़के के बयान दर्ज करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

No comments :

Leave a Reply