HEADLINES


More

क्राईम ब्रांच सैक्टर 17 ने 5000/-₹ के मोस्टवांटेड ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 29 November 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने एक ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टी

म ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के कोसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी रोहित को क्राइम ब्रांच टीम ने 52.130 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी रोहित आरोपी सचिन से गांजा खरीद कर लाता था। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने कई बार रेड की है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply