HEADLINES


More

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा आम आदमी पार्टी में शामिल

Posted by : pramod goyal on : Thursday 7 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। AAP सुप्रीमो दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर दोनों पिता-पुत्री को पार्टी में शामिल किया। उनके साथ हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आप नेता अशोक तंवर भी मौजूद रहे। निर्मल सिंह ने अपने फ्रंट का विलय भी आम आदमी पार्टी में कर दिया है।



 पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रह चुके हैं। निर्मल सिंह की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसके बाद दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि पिता पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बना लिया।

No comments :

Leave a Reply