HEADLINES


More

हरियाणा में भाजपा का विकल्प बनने की तैयारी में केजरीवाल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 5 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  हरियाणा में भाजपा का विकल्प बनने की तैयारी कर रहे है केजरीवाल। केजरीवाल हरियाणा में कांग्रेस उन बड़े नेताओं से सम्पर्क करके उन्हें आम आदमी पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे है, जो किसी न किसी तरह से अपनी पार्टी से नाराज है।  इस कड़ी में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष अशोक तवर का आप में शामिल होना, एक संकेत है कि अभी दूसरे नाराज नेता भी जल्द ही आप का दामन थाम सकते है। केजरीवाल भाजपा में उपेक्षित बड़े नेताओ के भी सम्पर्क में ताकि उन्हें आप में शामिल करके ह


रियाणा में भाजपा का मजबूत विकल्प बन सके। 

हरियाणा में अभी तक सत्ताधारी पार्टी भाजपा का विकल्प केवल कांग्रेस ही है। लेकिन कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के चलते अनेक बड़े नेता अपने आप को पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे है।  ये नेता भाजपा को छोड़कर ऐसी पार्टी की तलाश में है, जहा उनका राजनैतिक भविष्य सुरक्षित हो सके। कुछ इसी तरह का माहौल भाजपा में भी है।  यहाँ भी अपने दम पर चुनाव जीतने वाले ऐसे नेताओ की कमी नहीं है, जो अंदरूनी गुटबाजी के चलते पूरी तरह उपेक्षित है और नए विकल्प की तलाश में है। पंजाब में आप की बम्पर जीत के बाद कांग्रेस और भाजपा में दर किनार कर दिए गए नेता अब आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य तलासने की जुगत में है। ऐसे ही नेताओ को ट्रैप करके केजरीवाल आने वाले विधान सभा चुनावो में भाजपा का विकल्प बनने की जुगत में है। 

No comments :

Leave a Reply