HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की हड़ताल आज 118 वे दिन भी लगातार जारी रही

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 5 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 5अप्रैल आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की हड़ताल आज 118 वे दिन भी लगातार जारी रही। आज सरकार की टालमटोल की नीति से खफा हुई बहनों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने  प्रदेश सरकार से आंदोलन के दौरान बर्खास्त हुई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की सेवाएं बहाल करो, प्ले वे स्कूलों के नाम आईसीडीएस का निजीकरण बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला उपप्रधान गीता कर रही थी। हड़ताली कर्मचारियों को सीटू के


कॉमरेड वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बताया कि एक तरफ यूनियन के पदाधिकारियों को  वार्ता के लिए बुलाया जाता है। दूसरी तरफ सीडीपीओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी हड़ताली वर्करों और हेल्परों को मानसिक रूप से ड्यूटी पर आने के लिए परेशान करती रहती हैं। यदि ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो टर्मिनेट करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों को  सुपरवाइजर और सीडीपीओ के दबाव में खोला भी गया था। उन केंद्रों की वर्कर और हेल्पर फिर से हड़ताल में शामिल हो गई हैं।डंगवाल ने बताया कि सारे ओछे हथकंडे अपनाने के बावजूद भी सरकार हड़ताली कर्मचारियों को नहीं तोड़ पाई है। आज भी हजारों वर्कर्स और हेल्पर्स हड़ताल में डटी हुई हैं। उन्होंने संकल्प ले लिया है। कि जब तक सरकार बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली नहीं करती है। और उनकी 19 सूत्री मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता है। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 8 अप्रैल को सभी यूनियन मिलकर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के समर्थन में आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को अधिकारियों के साथ जो वार्ता वार्ता हुई थी।उस मसले पर आगामी रणनीति बनाने के लिए रोहतक में फिलहाल मीटिंग चल रही है। इस बैठक में चर्चा के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा  उसको लागू किया जाएगा। रोहतक की बैठक के उपरांत काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर से वर्कर और हेल्पर हड़ताल में हैं। करीब चार माह से आंदोलन में लगातार शामिल होते  हुए आंगनबाडी वर्कर व हैल्परों के हौसले काफी बुलंद है। इनका संघर्ष अन्याय के खिलाफ है। ये महिलाएं दिखाना चाहती है। कि हको के लिए अगर शांतिपूर्वक तरीके से लडना पडे तो कभी पीछे नहीं रहेंगे। आज के प्रदर्शन को राधा शर्मा, अनीता,कुसुम,नीलम बबीता, गिमी,सुमित्रा,सविता ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply