HEADLINES


More

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हजारो कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Posted by : pramod goyal on : Friday 15 April 2022 1 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़ 15 अप्रैल - कौशल रोजगार निगम को भंग करने, व पालिकाओ, परिषदो , नगर निगमो एवं अग्निशमन विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर आज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान  सभी 11 निगम आयुक्तों एवं  11नगर पालिका, नगर परिषद आयुक्तो (डी एम सी) के कार्यालयों  पर हजारो कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर   अपने गुस्से का प्रगटिकरन कर  दी चेतावनी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में यदि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कच्चे कर्मचारियों एवं अग्निशमन विभा


ग के कर्मचारियों के नाम दर्ज किए गए तो शहरी स्थानीय निकाय एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।


 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने  कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में जिन विभागों के कर्मचारियों के नाम दर्ज किए गए हैं उन विभागों में छटनी का दौर शुरू हो गया है , और कर्मचारियों का वेतन कम देने एवं नाम मिसिंग तथा पदनाम मिसिंग होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने लंबे आंदोलनों के बाद पालिकाओ, परिषदों, निगमो एवं अग्निशमन विभाग में  ठेकाप्रथ लगे कच्चे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करवाने में सफलता हासिल की थी लेकिन सरकार इन कर्मचारियों को दोबारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड कंपनी में शामिल कर  ठेकेदारी प्रथा में धकेल रही है।
जो न्याय पूर्ण नही है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगेराम तिगरा, उप महासचिव शिवचरण व अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द, ने हरियाणा सरकार पर कच्चे कर्मचारियों से आईडी प्रूफ मंगाकर जबरन हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर नाम दर्ज करने का दबाव बना रही है।  उन्होंने  की सरकार के तानाशाही पूर्ण आदेशों से कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
 श्री शास्त्री ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पत्र लिखकर आशंका जाहिर कर चुका है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम मैं कर्मचारियों के नाम दर्ज होने के बाद छटनी का रास्ता खुलेगा वही  कर्मचारियों को पक्का करने के रास्ता बन्द हो जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की यह आशंका सही साबित हुई है। स्वास्थ्य विभाग सहित जिन विभागों में कच्चे कर्मचारियों के नाम हरियाणा  हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर चढ़ाए गए हैं उन विभागों में कर्मचारियों की छटनी होने से कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। वहीं हरियाणा को हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर अनियमितताओं के चलते  बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलने की संभावना लगभग शून्य हो गई हैं। श्री शास्त्री ने चेतावनी  सरकार को पुनः चेतावनी देते हुए कहा  कि यदि पालिकाओ, परिषदो, नगर निगमो व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कच्चे कर्मचारियों से जबरन आईडी देने ओटीपी देने का दबाव बनाया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी तो संघ हड़ताल जैसा कठोर फैसला लेने से भी पीछे नहीं हटेगा।

1 comments : for नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हजारो कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

  1. नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिंदाबाद
    नरेश शास्त्री तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं अपना भाईचारा जिंदाबाद

    ReplyDelete