HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने महिला नशा तस्कर को 2 किलो 596 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday 14 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान के द्वारा  अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र की टीम ने अवैध नशा बेचने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला स्थाई रूप से पलवल जिले के शहर होडल की रहने वाली है। तथा महिला अस्थाई रूप से फरीदाबाद की शिव कॉलोनी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला को फरीदाबाद के बाटा चौक नियर हनुमान मंदिर से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला से मौके पर 2 किलो 596 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि महिला  आगरा से 4 किलो गांजा पत्ती ₹10000/- में खरीद कर लाई थी। जिस से फरीदाबाद में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक पैसे में बेच रही थी। 

पूछताछ के बाद महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply