//# Adsense Code Here #//
सेन्ट्रल ग्रीन के सी रोड फरीदाबाद स्थित नेशनल एसोसिएशन फार दा ब्लाइंड मे छात्रों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के पदअधिकारियो ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी।जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद त्यौहारों को मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। शान्ति व सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं। त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है जो आपसी प्रेम व भाईचारे को बढावा देते हैं। इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ)-ललित
बंसल, राष्ट्रीय सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ)-आशुतोष गर्ग, उप-प्रधान( ब्यापार मंडल, फरीदाबाद)-अमर बजाज, जिला रक्त समन्वयक-विमल खंडेलवाल, उप-अधीक्षक (रेड क्रॉस सोसइटी फरीदाबाद)-पुरषोतम सैनी, संयुक्त-सचिव (ब्यापार मंडल, फरीदाबाद)- गगन अरोड़ा व् नेशनल एसोसिएशन फॉर दा ब्लाइंड से प्रधान-ए.एस. पाटवा, महासचिव- हेम-सिंह यादव व् स्टाफ उपस्थित था|
No comments :