HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय फरीदाबाद के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 24 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 24मार्च आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय फरीदाबाद के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।आज हड़ताल को 107 दिन हो गए हैं। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान देविंद्र री शर्मा ने की जबकि संचालन जिला सचिव माल वाती ने किया। प्रदर्शनकारियों को सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार परआंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।उन्हों


ने कहा कि यदि सरकार ने 25 मार्च तक मांगो का समाधान नहीं किया तो यूनियन की तालमेल कमेटी के आह्वान पर 26 मार्च को कलायत में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में फरीदाबाद से  कर्मचारी मजदूर किसान भाग लेंगे।यूनियन की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई वृद्धि को लागू करना। सीएम के द्वारा कुशल और अकुशल की घोषणा को लागू करना महंगाई भत्ते की किस्त को मानदेय में जोड़ करके उसका  भुगतान करना, इसके साथ-साथ बर्खास्त आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर की सेवाएं बहाल करना  आदि हैं।आज के प्रदर्शन को गीता,सुरिंदेरी,सविता आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply