HEADLINES


More

31.03.2022 तक सभी इकाईयों से बकायाजात वसूल किया जाए - निगमायुक्त

Posted by : pramod goyal on : Thursday 24 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 24 मार्च। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए समय- समय पर ईकाइयों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है तथा उन इकाइयो को डीसील किया जाता है जिनके बकायाजात जमा हो जाते है। इसी श्रृृंखला में आज दिनाँक 24-03-2022 को नगर निगम के फरीदाबाद एन0आई0टी जोन-3 ने 18 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 20 लाख रूपए बकाया था इसी तरह ओल्ड फरीदाबदा जोन-2 ने 04 इकाईयों को


सील किया जिस पर 06.97 लाख रूपए बकाया था।

निगमायुक्त ने बताया कि हाल ही में अधिकारियो के साथ हुई बैठक में सख्त आदेष जारी किये गये हैं कि जिन इकाईयो द्वारा बकायाजात जमा नहीं कराया जाता उनको सील करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाये और 31.03.2022 तक सभी इकाईयों से बकायाजात वसूल किया जाए।
निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए तथा सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31-03-2022 तक अपना अपना-अपना बकायजात जमा कराये।

No comments :

Leave a Reply