HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के हजारों कार्यकर्ता आगामी 3 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए चंडीगढ़ कूच करेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 1 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 1मार्च आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के हजारों कार्यकर्ता आगामी 3 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए चंडीगढ़ कूच करेंगे। यह जानकारी यूनियन की राज्य प्रधान दबिंदेरी शर्मा ने सेक्टर 12 में लघु सचिवालय के सामने हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर एवम् सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिवरात्रि का अवकाश होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्करों हेल्पर आज 83 वे दिन भी धरने प्रदर्शन में शामिल हुई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डंगवाल ने बताया कि हरियाणा में तालमेल कमेटी के आवाहन पर हजारों आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर  8


दिसंबर 2021 से हड़ताल पर हैं। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार के लिए 29 दिसंबर 2021 को  कुछ मांगो को लेकर घोषणा की गई थी। लेकिन जो प्रमुख मुद्दा था। उसे हल नहीं किया गया। हड़ताल इसलिए जारी है। क्योंकि  सरकार प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2018 में की गई वर्कर्स के मानदेय में 15 सौ रुपए और हेल्पर के लिए 750 रुपए की बढ़ोतरी को नहीं दे रही है। जबकि केंद्र सरकार से 4 साल से यह पैसा राज्य सरकार के पास आ रहा है। दूसरी मांग राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वयं 5 मार्च 2018 को हरियाणा विधानसभा में वर्कर और हेल्पर को  अर्द्धकुशल और कुशल का दर्जा देने और महंगाई भत्ते को मानदेय में जोड़ने का घोषणा की थी। उसी के अनुसार एक  साल तक महंगाई भत्ता  दिया गया। लेकिन बाद में इसको बंद कर दिया गया। यूनियन की मांग में  की दूसरे विभागों की तर्ज पर आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी एक्स ग्रेशिया स्कीम का लाभ देने की मांग को उठाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर के साथ उसी तरह का व्यवहार कर रही है। जिस तरह का किसान आंदोलन में उनके साथ किया गया था। उन्होंने कहा कि महिला हितेषी होने का दावा करने वाली सरकार अब उनका दमन करने से पीछे नहीं हट रही है। मांगों को लागू करने के बजाए अधिकारियों से उनकी सेवाओं को समाप्त करवाया जा रहा है। पूरे प्रदेश से हजारों वर्कर और हेल्पर 14 फरवरी से करनाल में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे बैठी हुई हैं।उन्होंने बताया कि भाजपा और जेजेपी की सरकार मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों पर हमलावर है। अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन करने वालों का दमन  करने पर उतारू है। इसके खिलाफ सब लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। राज्य में इतने दिन से चल रही हड़ताल को कमजोर करने के लिए वर्क र और हेल्परों पर मुकदमे दर्ज किए गए। नौकरी से निकाल कर उत्पीड़न की कारवाही के बावजूद भी  वर्कर, हेल्पर आंदोलन में डटी हुई हैं। कम आमदनी कई महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। लगातार आंदोलन में किराए भाड़े खर्च होने के चलते वर्कर , हेल्पर आर्थिक समस्याओं का सामना भी कर रही हैं। फिर भी उन्होंने संकल्प लिया है। कि जब तक सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं कर देती  है। तब तक आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन के समापन पर प्रधान ने बताया कि कल 2 मार्च को सभी आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित होंगी। वहां से सभी कर्मचारियों को साथ लेकर के आंदोलन को तेज किया जाएगा। आज के प्रदर्शन को सुरेंद्र री, सविता, अनीता, ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply