HEADLINES


More

सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 25 February 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 25फरबरी - आंगनवाड़ी वर्कर एवम् हेल्पर यूनियन की संयुक्त तालमेल कमेटी के बैनर तले आज शुक्रवार  को फरीदाबाद जिले की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पड़ाव डाला। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान दविंदेरी शर्मा ने जबकि संचालन जिला कमेटी की सेक्रेटरी मलवती नेकिया । इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, जिला के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल, बैंक कर्मचा


री  नेता ओमप्रकाश, कामरेड शिवप्रसाद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू के महासचिव जय भगवान ने राज्य सरकार पर हड़ताली कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जैसा बर्ताव किसान आंदोलन के साथ किया था। वही हमारे हाथ किया जा रहा है। कई जिलों में 400 के करीब वर्कर व हेल्पर के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब तक 200 के करीब वर्कर्स और हेल्पर की सेवाएं समाप्त कर दी है। और यह प्रक्रिया अभी भी लगातार जारी है। महिला हितैषी और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली वर्तमान भाजपा सरकार महिलाओं के साथ बहुत ही निर्दयता के साथ पेश आ रही है। भयंकर सर्दी ठंड और बारिश के बावजूद सरकार का महिलाओं के साथ यह व्यवहार क्या सही कहा जा सकता है। हजारों महिलाएं राज्य के तमाम जिलों में सड़कों पर बैठी है। 14 फरबरी से करनाल में मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे रात दिन डटी हुई हैं।लेकिन आज बीजेपी सरकार में इतना ज्यादा घमंड है। कि वह है उन मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जो स्वयं उसने 2018 में घोषित करके लागू भी कर दी थी।सरकार का यह रुख न केवल हमारे साथ है। बल्कि अन्य परियोजना वर्करों और कर्मचारियों और राज्य की मजदूर किसान आबादी के साथ भी है। आज पूरे प्रदेश में वर्कर व हेल्पर  भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के आवासों पर 24 घंटे का पड़ाव डाल कर बैठे हुए हैं। जब तक मांगो का समाधान नहीं होता हैं। हड़ताल जारी रहेगी। पूरे प्रदेश से हजारों वर्कर आगामी 3 मार्च को विधानसभा का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। आज के प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बालवीर बा लगुहेर ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर की मांगों का समर्थन करते हुए बीजेपी सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।सीटू के नेता वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि प्रदेश की 52 हजार वर्कर और हेल्पर अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए पिछले 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है।राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार के लिए 29 दिसंबर 2021 को कुछ सीमित बातों पर घोषणा की गई। लेकिन जो प्रमुख मुद्दा था। उसे हल नहीं किया गया। हड़ताल इसलिए की जा रही है। क्योंकि राज्य सरकार प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2018 में की वर्कर के मानदेय में 1500 रुपए और हेल्पर के लिए मानदेय में  750 रुपए की बढ़ोतरी को नहीं दे रही है। जबकि केंद्र सरकार से 4 साल से यह पैसा आ रहा है। दूसरी मांग राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वयं 5 मार्च 2018 को हरियाणा विधानसभा में वर्कर्स को अर्ध कुशल और कुशल कर्मचारी का दर्जा देने, व महंगाई भत्ते को इस मानदेय के साथ जोड़ने का फैसला लिया था। एक साल तक महंगाई भत्ता दिया भी गया। लेकिन बाद में यह बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था। कि अन्य विभागों की तर्ज पर आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर को भी एक्स ग्रेशिया का लाभ मिलेगा। जो अब नहीं दिया जा रहा है। आज के धरने को कामरे ड शिवप्रसाद, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र री, जिला कोषाध्यक्ष सीमा, पूनम, सुशीला, सविता, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक  प्रधान करतार सिंह, जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला के संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल भी उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply