HEADLINES


More

मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत ल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे समस्त कार्यों को लेकर के निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 February 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़, 25 फरवरी। प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे समस्त कार्यों को लेकर के नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में चल रहे विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली और उसके बाद अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं कि वह समस्त कार्यों को समय से पूरा कराएं अन्यथा कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें।


परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे कार्यो में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पूरी गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने खासकर बल्लभगढ़ के मोहना रोड के साथ बनाए जा रहे आरएमसी नाले के कार्य को भी बरसात से पहले पहले पूरा करने की बात कही अधिकारियों ने कहा कि नाली निर्माण में अपनी 1 से 2 महीने का समय लगेगा नाले का 80% कार्य पूरा हो चुका है।उन्होंने कहा कि कोरोना समय और एनजीटी के नियमो को देखते हुए काफी समय तक नाले का निर्माण कार्य बंद रहा था अब नाले पर कार्य चला हुआ है। इसके अलावा वार्ड 4 के सेक्टर 22 में बनाया जा रहा इंडोर स्टेडियम के काम को भी जल्द पूरा करने की बात कही।

इसमे अलावा बैठक में सेक्टर 3 से तिगांव रोड तक बनाई जा रही चार लाइन सड़क के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए ताकि मार्च माह में इन कार्यों को पूरा होने के बाद जनता को समर्पित किया जा सके।

परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के लघु सचिवालय व महिला कॉलेज के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईन प्रदीप सिद्धू को दिशा निर्देश दिए हैं और कहा है कि जल्द ही वह कार्यों को पूरा करा दें, इन दोनों इमारतों का प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल लोकार्पण करेंगे।

उससे पहले यह समस्त कार्य पूरे होने चाहिए। इस मौके पर परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, मुख्यमंत्री शिकायत समिति बल्लबगढ के सदस्य पारस जैन, नगर निगम के अधिकारियों में एससी ओमबीर सिंह, एक्सईन अमरजीत बीसला, एक्सईन पदम् भूषण, समस्त वार्डो के एसडीओ और जेई मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने सेक्टर 2 में निर्माणाधीन महिला कालेज की इमारत का दौरा किया और मोहना रोड के साथ बनाये जा रहे आरएमसी नाले के कार्य का निरक्षण कर ठेकेदार को ज्यादा लेबर बढ़ाकर कार्य को जल्द ही पूरा कराने के लिए बात कही।

No comments :

Leave a Reply