HEADLINES


More

मुंबई में हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को फरीदाबाद से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंपा

Posted by : pramod goyal on : Monday 29 November 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 2021 के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा एक हत्या के जुर्म में अभियोग दर्ज किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से आरोपी हरियाणा के भिवानी के रहने वाले थे। हत्या के बाद आरोपी विक्रम मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया


गया था। लेकिन लॉकडाउन का फायदा उठाकर आरोपी प्रमोद वहां से भागने में सफल हो गया था। मुंबई पुलिस सूचना पर व हरियाणा पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतु मुंबई पुलिस को सौंपा दिया है।

आरोपी विक्रम व प्रमोद दोनों भाई मूल रूप से भिवानी के रहने वाले हैं। जो मुंबई में गाड़ी ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है। जिसके लिए ट्रांसपोर्ट ऑफिस बना रखा। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में मुंबई के रहने वाले संदीप को रखा हुआ था। आरोपियों के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड संदीप दशरथ पंवार गाड़ियों से छोटा मोटा सामान चार्जर म्यूजिक सिस्टम इत्यादि चुरा लेता था। जिसे शक के चलते दोनों भाइयों ने एक रात संदीप को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा नंबर 272/21 धारा 302/34 IPC थाना एपीएमसी नवी मुम्बई दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए विक्रम निवासी भिवानी को मुंबई से ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी प्रमोद वहां से भागने में कामयाब हुआ जिसे उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन फरीदाबाद के पास से काबू कर लिया, आरोपी को काबू करने के बाद आगामी कार्यवाही हेतु मुंबई पुलिस को सौंपा गया है। 

No comments :

Leave a Reply