HEADLINES


More

केंद्र एवम् राज्य सरकारों पर जन सेवाओं के विभागों का निजीकरण करने का आरोप लगाया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 21 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 सितंबर हरियाणा गवर्मेंट पी डब्लू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन  सिंचाई ब्रांच सिविल  फरीदाबाद का त्रिवार्षिक सम्मेलन गुडगांव कैनाल के हेड आर डी जीरो पर संपन्न हुआ।इसका उद्घाटन यूनियन के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में


उन्होंने केंद्र एवम् राज्य सरकारों पर जन सेवाओं के विभागों का निजीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकार विभागों का आकार घटा रही है। परिणाम स्वरूप इन विभागों में कर्मचारियों के मंजूर सुधा पदों को समाप्त किया जा रहा है। इनकी जगह आउटसोर्सिंग ने ले ली है आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है। और किसी अन्य प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्रदान नहीं की जाती है। विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर इनका शोषण करते हैं। इन्हीं नीतियों का अनुसरण करते हुए  सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों ने इस विभाग के सभी परंपरागत कार्यों को प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने का प्रारूप तैयार कर लिया है। नई नीति के लागू होने से रोजगार के अवसर घटने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आने वाले दिनों में निजीकरण के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।इसके चुनाव पर्यवेक्षक जिला उप प्रधान कुंवर पाल दयालपुर, जिला सचिव गांधी सहरावत, और कोषाध्यक्ष पूर्ण दहिया ने आगामी तीन वर्षों के लिए नए चुनाव करने की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से जगदीश चंद्र को चेयरमैन, देवी सिंह को प्रधान, मोहन को सचिव, दीपक को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र गुलाटी को वरिष्ठ उपप्रधान, रोहित को सह सचिव, स्वराज नागर को उपप्रधान, शुभ दीन को सर्वसम्मति से चुना गया।इस अवसर पर जिला प्रधान अतर सिंह, पब्लिक हैल्थ के प्रधान जय पाल, सचिव अजित सिंह, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक फरीदाबाद के सचिव, जगदीश, पब्लिक हेल्थ के उप प्रधान मोहन लाल,  सिंचाई विभाग लिपिक एसोसिएशन के जिला सचिव हरीश नागपाल हुकम चंद, रमेश वर्मा, इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

No comments :

Leave a Reply