HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन फरीदाबाद के समस्त कार्यकर्ता 24 सितंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 8सितंबर  आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन  जिला कमेटी फरीदाबाद के समस्त कार्यकर्ता आगामी 24 सितंबर  को होने वाली राज्य व्यापी हड़ताल में भाग लेंगी।इस दिन सभी आंगनवाड़ी  केंद्र बंद रहेंगे। इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार का काम काज नहीं होगा। यह जानकारी यूनियन की राज्य प्रधान देवेंद्ररी  शर्मा ने राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिला कार्यक्रम अधिकारी को हड़ताल का नोटिस जारी करते हुए दी। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।यूनियन की लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए जिला सचिव मालवती ने बताया कि अखिल भारतीय आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर फेडरेशन के आह्वान पर परियोजना कर्मियों को हड़ताल में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। क्योंकि सरकार ने उनकी जायज मांगों को लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 17 अगस्त को पंचकूला में निर्देशक, महिला और बाल विकास  अधिकारी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया


था। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के  हजारों  आंगनवाड़ी वर्करों और सहायिकाओं  ने भाग लिया था। प्रदर्शन के दौरान निर्देशक, महोदया, के साथ यूनियन प्रतिनिधि मंडल की वार्ता भी हुई। जिसमें अनेक मांगों को लागू करने पर सहमति बनी थी। लेकिन बड़े खेद का विषय है। कि एक माह का समय व्यतीत होने जा रहा है। सरकार ने कर्मचारियों की मंजूर सुदा मांगों को लागू नहीं किया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन की मुख्य मांगों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए। जब तक कर्मचारी नहीं बनाया जाता है। तब तक न्यूनतम वेतन ₹24000 लागू किया जाए। यूनियन की दूसरी मांग में विभाग द्वारा बिना संसाधन दिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  पर ऑनलाइन काम का दबाव बनाने पर रोक लगाई जाए। इसके साथ-साथ वर्कर और सहायिकाओं को सेवानिवृत्त के सभी लाभ दिए जाएं। यूनियन की चौथी प्रमुख मांग में वर्कर से सुपरवाइजर पदोन्नत किए जाएं। इसके अलावा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री मीटिंग में लिए गए निर्णय को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र का किराया दो हजार रूपए प्रतिमा ह और शहरी क्षेत्र में का पांच हजार रूपए प्रतिमा ह लागू किया जाए। यूनियन ने आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर को विभागीय  ट्रेनिंग में बुलाने पर यात्रा भत्ता देने की मांग की है। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की वर्दी भत्ता की राशि बढ़ाई जाए। यूनियन ने प्ले स्कूल के नाम पर आईसीडीएस के निजी करण पर

तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने वर्कर और हेल्पर से आईसीडीएस की 6  सेवाओं और पांच उद्देश्य से अलग दूसरा कोई कार्य नहीं लिए जाने पर भी जोर दिया।जब ज्ञापन सौंपा गया उस समय गीता, सुनीता, सुरेंद्ररी, पुष्पा इत्यादि शामिल रही।

No comments :

Leave a Reply