HEADLINES


More

19 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने के कार्यक्रम मे फरीदाबाद के कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे - नरेश शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 


हरियाणा सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों पर अपनाएं जा रहे उदासीन रवैए एवं अग्निशमन  एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में शामिल करने के खिलाफ 19 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के कार्यक्रम मे जिला फरीदाबाद के कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। यह निर्णय आज बी.के. चोक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरुचरण खांडिया की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई जिला कमेटी की बैठक में लिया गया बैठक का संचालन जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने किया  उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारीयो में आगमी कल से तीन टीमें प्रत्येक ज़ोन में जाकर सदस्यता अभियान चलायेगी ताकि 10 अक्टूबर तक सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव संपन्न करवाए जा सकें।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा  कि, संघ  को मजबूत करने के लिए 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा इसके बाद 11 अक्टूबर से राज्य भर में सभी इकाइयों के चुनाव करवाए जाएंगे  तथा 25 सितंबर को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की राज्य कमेटी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा की राज्य कमेटी, महिला सब कमेटी के राज्य स्तरीय  दो दिवस  प्रशिक्षण शिविर कर्मचारी भवन रोहतक में आयोजित किया जाएगा तथा 11 अक्टूबर से 20 दिसंबर तक सभी इकाइयों के चुनाव संपन्न करवाएं जाएंगे। और 25 दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के गौरवमई इतिहास पर राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 26-27फरवरी कोअम्बाला में  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला, उपमहासचिव सुनील चंडालिया ने हरियाणा सरकार पर वायदा खिलाफी एवं वार्ता हीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को संघ के साथ हुई बैठकों में कोविड-19 वायरस से मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रितों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि एवं नियमित रोजगार  देने, 4 हजार रुपये जोखिम बता देने तथा सभी काडरों  में लगे ठेका प्रथा के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन देने, क्षेत्रफल एवं आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने सहित अन्य दर्जनों मांगों पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने सहमति प्रकट की थी लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एक भी मानी गई मांग का पत्र जारी नहीं कर पाए इसलिए प्रदेश के पालिकाओं, परिषदों एवं नगर निगमों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। और यह कर्मचारी अब 19 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के बाद आर पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।
 आज के बैठक में अन्य के अलावा कर्मी नेता अपनी संस्था बलबीर सिंह बालगोहेर, श्री नन्द ढकोलिया, अनिल चिंडालिया, सोमपाल, अनूप चिंडालिया, प्रदीप चावरिया, परस राम अधाना, बेद भड़ाना, रोताश रेढू, रामरतन कर्दम,संजो,योगेश शर्मा, तेजेंदर भारद्वाज, ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply