HEADLINES


More

अजीत सिंह पटवा को एन. ए. बी का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday 9 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नेशनल एसोशिएशन फॉर द ब्लाइंड, हरियाणा राज्य शाखा, फरीदाबाद की दिनांक 8-08-2021 को श्री अजीत सिंह पटवा की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2020-2021 की लेखा पास किये गये और सी.ए. के.के. जौहरी को वर्ष 2020-2021 के लिए ऑडिटर नियुक्त किया गया। इसके बाद संस्था के त्रिवर्षिय चुनाव सम्पन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री नरेंद्र सिंह चौधरी और उनके सहयोगी एडवोकेट श्री नरेंद्र त्यागी एवं एडवोकेट संदीप सेठी के निर्देशन में चुनाव हुए। जिसमें सी. ए. अजीत सिंह पटवा को निर्विरोध अ


ध्यक्ष घोषित किया गया, उनके साथ सुरेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष, आशुतोष गर्ग, सुखवीर चंदीला, मनोज यादव, राजेश अहलावत, मनोज कुमार, वीनू माथुर, अनिल कुमार, व विक्रम छाबड़ा को कार्यकारिणि सदस्य निर्विरोध चुना गया। इसके उपरान्त उपाध्यक्ष के चार नामांकन में से श्री एस.एन. त्यागी, श्रीमति सुषमा गुप्ता एवं विरेंद्र मखीजा को विजयी घोषित किया गया।

    महासचिव के पद के लिए दो नामांकन में से श्री हेम सिंह यादव को विजयी घोषित किया गया और सचिव पद के लिए चार नामांकन में से रघुवीर सिंह एवं जितेंद्र मलिक को विजयी घोषित किया गया।

   चुनाव अधिकारी नें शांतिपूर्वक चुनाव के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इसके पूर्व में संस्था के अध्यक्ष श्री पटवा जी नें सभी सदस्यों का स्वागत किया और तदुपरांत चुनाव अधिकारी की टीम का, एन.ए.बी. के सभी सदस्यों का तथा पुलिस कर्मचारियों के सहयोग का धन्यवाद किया और उसके उपरान्त सभी सदस्यों को भोजन के लिए सादर आमंत्रित किया।

 

दिवाकर मलिक

9015112955  

No comments :

Leave a Reply