HEADLINES


More

मजाक का पर्याय बनी पुलिस भर्ती परीक्षा - कॉन्स्टेबल परीक्षा में पूछे गए गाय-भैंसों से जुड़े 7 सवाल

Posted by : pramod goyal on : Monday 9 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गया है लेकिन पेपर में पूछे गए सवाल मजाक का विषय बन गए हैं। भर्ती में 7 सवाल ऐसे हैं जिनका पुलिस भर्ती या पुलिस की नौकरी से कोई संबंध नहीं है। इन सवालों को लेकर लोग भर्ती प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं। इन सवालों को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि यह किसी वैटनरी भर्ती का एग्जाम है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये किसी गौशाला की भर्ती है या पुलिस की भर्ती के सवाल हैं।

बोर्ड हरियाणा पुलिस के जवान भर्ती कर रहे हैं या पाली भर्ती करने वाले हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा पुलिस भर्ती में जो सवाल पूछे गए हैं। ऐसे सवाल अक्सर पशु केयर टेकर या पाली भर्ती में शामिल किए जाते हैं। इन 7 सवालों में गाय के ब्यांत की उम्र, गाय की नस्ल, सांड की छंटनी का तरीका, दूध में वसा की मात्रा, पशु को खाने में क्या दिया जाए, सांड की नाक में कड़ा कब डाला जाए, दूध दुहने का सर्वोत्तम तरीका आदि पूछा गया है। यह सवाल शनिवार को इवनिंग सेशन के पेपर में पूछे गए हैं।


No comments :

Leave a Reply