HEADLINES


More

फरीदाबाद में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत के बाद 37 लोग क्वारैंटाइन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा में लॉकडाउन फेज-2 का तीसरा दिन है। संक्रमितों का आंकड़ा 207 हो गया है। फरीदाबाद जिले में एक महिला की खांसी-जुकाम और बुखार से मौत हो गई। वो सेक्टर-58 संजय कॉलोनी जेसीबी चौक के पास रहती थी। प्रशासन ने महिला का अंतिम संस्कार कोरोना संदिग्ध मानकर तमाम ऐहतियाती उपायों के साथ कराया। उसके पति समेत 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इन्हें क्वारैंटाइन भी किया गया है। फरीदाबाद की यह महिला कई दिन बीमार थी। उसे सांस लेने में भी दिक्कत थी। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने उसके शव को रेडक्रॉस सोसायटी की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। बाद में शव नगर निगम कर्मियों के हवाले किया गया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव भगत के मुताबिक, महिला के सात रिश्तेदार उसके प्राइमरी कॉन्टेक्ट हैं। इनके अलावा उसके संपर्क में आने वाले 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस मामले में कुल मिलाकर 37 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

No comments :

Leave a Reply