//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में शुक्रवार को 17 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। अब कुल ठीक मरीजों का आंकड़ा 68 हो गया है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा पलवल से 7 मरीज ठीक होकर घर गए। इसके साथ-साथ नूंह और यमुनानगर से तीन, फरीदाबाद से 2 और जींद व सिरसा से 1-1 मरीज ठीक हो गया। इसके अलावा प्रदेश में दो मरीज सामने आए हैं। पंचकूला में दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक जमाती है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 209 पहुंच गया है। राज्य में कुल संक्रमित का आंकड़ा 209 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 55 मरीज नूंह के हैं। गुरुग्राम में 32, फरीदाबाद में 33, पलवल में 31, पंचकूला में 16, अम्बाला में 7, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा और सोनीपत में चार-चार, यमुनानगर में 3, कैथल, हिसार, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र में 2-2 और झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है।

No comments :