HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,  13 दिसम्बर। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सफाई कर्मचारी पिछले पांच दिनों से वेतन देने की मांग व सेवानिवृत लाभ, शिक्षा भत्ता, एलटीसी, मैरिज लोन, पेंशन आदि मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे है। निगम प्रशासन जनता से टैक्स वसूलने की बजाय 88 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी से प्राप्त होने वाली राशि पर नजर लगाए बैठे है। लेकिन यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगी। कर्मचारियों के वेतन के अलावा कर्मचारियों के एरियर व अन्य बकाया 40 करोड़ है। वहीं जरनल फंड में किए गए विकास कार्यों का भुगतान करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश कर रखे है। आने वाले माह के वेतन की अदायगी के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर के नेतृत्व में निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक प्रदर्शन किया और इसके बाद लेखा शाखा का घेराव किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार
शास्त्री, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज से फरीदाबाद नगर निगम में हस्तक्षेप कर निगम के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष तौर पर टैक्स वसूली व पैसे की अनावश्यक बर्बादी तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की अपील की।
श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम का करोड़ों रूपया निगम की योजना शाखा व टैक्स शाखा ने सीवर, पानी, हाऊस टैक्स व अन्य कई टैक्स वसूलने है, लेकिन  प्रशासन इस ओर ध्यान न देकर दूसरे कार्यों में लगे है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के सभी बकायाजात व वेतन अदायगी तक आन्दोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को अन्य के अलावा श्रीनंद ढकोलिया, महेन्द्र कुण्डिया, रघुबीर चौटाला, रविन्द्र टांक, नरेश भगवाना, मुकेश सन्नूराम, डाल सिंह, विजयपाल, धर्मसिंह मुल्ला, सुरेश मैनादे, शकुन्तला, रामवती सारन, कमला आदि ने सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply