//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 18 अक्टूबर - डेटा एनालिटिक्स की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा डेटा एनालिटिक्स पर आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। यह कार्यशाला टीईक्यूआईपी-3 कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें 60 से अधिक शोधा
र्थी और संकाय सदस्य हिस्सा ले रहे है।
उद्घाटन सत्र में कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कोमल कुमार भाटिया, कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा और विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ आशुतोष दीक्षित उपस्थित रहे।
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों का संचालन डेटा वैज्ञानिक और मशीन लर्निंग विशेषज्ञ मोहित कुमार तथा व्यवसाय सलाहकार विशेषज्ञ गुंजन थरेजा द्वारा किया जायेगा। कार्यशाला का संयोजन डॉ. नीलम दूहन और डॉ. ज्योति द्वारा किया जा रहा है, जिसे डॉ. ममता, डॉ. दीपिका और डॉ. आश्लेषा द्वारा समन्वित किया गया है। डॉ. दूहन ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

No comments :