HEADLINES


More

समाज के उत्थान के लिए स्थानीय संगठनों को दी जाएगी मजबूती : : विजय प्रताप

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसको पूरे जीवन भर नहीं भूलंूगा। उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने वीरवार को गांव अनंगपुर में चलाए गए डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत व्यक्त किए। उ
न्होंने कहा कि हमारा और बडख़ल की जनता का नाता पीढिय़ों का। हमारे पिता श्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने 25 वर्ष आपकी सेवा की। मगर, पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने क्षेत्र को बर्बाद करके रख दिया और लोगों को पानी और सीवर में उलझाकर रख दिया है। इससे आगे की सोचने की लोगों को फुरसत ही नहीं है, क्योंकि उनको पानी और बिजली ही समय पर नहीं मिल रही है। बडख़ल झील भरने की बात विधायिका करती हैं, मगर क्षेत्र की आधी जनता प्यासी मर रही है। मगर, यह नेक काम हमारे हाथ से होने वाला है और वादा करता हूं कि बडख़ल झील भरकर हम आपको देंगे। विजय प्रताप ने राहुल कॉलोनी, एसजीएम नगर एवं एसी नगर में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया, जहां पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जो मान-सम्मान मुझे आपने दिया है, उसे सूत समेत लौटाऊंगा। आपका बच्चा हूं, आपका भाई हूं, अपना आशीर्वाद मुझे दें, आपकी सेवा में हर समय उपस्थित रहूंगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को ललकारते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों की जगह, वो अपने द्वारा किए गए काम लोगों को गिनवाए। 

No comments :

Leave a Reply