//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जहां एक तरफ चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी लगातार जनता के बीच जा रहे हैं वही उनकी धर्मपत्नीयों के लि
ए इस बार का करवा चौथ खास हो गया है ।प्रत्याशियों की पत्नियों ने व्रत में लंबी उम्र के साथ-साथ अपने पतियों की जीत की दुआ भी मांगी है और देखना यह होगा कि आने वाली 24 तारीख को करवा चौथ पर मांगी गई प्रभु से दुआ किसको दिवाली की खुशियां देती है।

भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा की धर्मपत्नी पूनम शर्मा ने जहां आज करवा चौथ का व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेगी वहीं वह इस बार वह उनकी जीत की दुआ भी ही मांगेगी और प्रभु से अपने पति मूलचंद शर्मा की जीत के लिए भी पूजा पाठ करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्रत के साथ-साथ वोट की अपील भी महिलाओं के बीच जाकर करेंग आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र भाटी की धर्मपत्नी इशिता भाटी ने कहा कि करवा चौथ के व्रत पर वह अपने पति की लंबी दुआ के साथ साथ उनकी जीत के लिए भी दुआ मांगेंगी। उन्होंने कहा कि परमात्मा से दुआ मांगेगी कि उनके पति विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे और जनता की सेवा करें उन्होंने बताया कि वह करवा चौथ के व्रत के बावजूद भी ऑफिस संभाल रही है।

No comments :