//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली . लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। संयोग है कि 1999 में शीला दीक्षित के बाद चोपड़ा ही दिल्ली कांग्रेस के चीफ बने थे। चोपड़ा कालकाजी से विधायक रह चुके हैं और डीपीसीसी की प्रचार समिति के अध्यक्ष रहे हैं।
वहीं सोनिया गांधी ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को डीपीसीसी की प्रचार समिति का चेयरमैन चुना है। आजाद को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को संदेश भेजकर आजाद या किसी अन्य ‘बाहरी’ नेता को डीपीसीसी का अध्यक्ष नहीं बनाने और किसी युवा चेहरे को कैंपेन चीफ बनाने का आग्रह किया था।

No comments :