HEADLINES


More

फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों मे से चार पर भाजपा का परचम लहराया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 24 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।   फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार अपना परचम लहराने में कामयाब हो गएए जबकि एनआईटी पर कांग्रेस और पृथला सीट पर भाजपा से बागी हुए निर्दलीय नेन पाल रावत ने चुनावी समर को पार कर लिसा। बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा कांग्रेस के आनन्द कौशिक को हराकर, फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता कांग्रेस के लखन सिंगला को मात देकर, तिगांव से भाजपा के राजेश नागर पूर्व विधायक ललित नागर को अच्छे मतो के अन्तर से हराकर चुनाव जीत गए। वहीं बडखल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप और भाजपा की सीमा त्रीखा में कडा मुकाबला रहा। लेकिन अंतत भाजपा विधायक सीमा त्रीखा 2500 से अधिक मतों के अन्तर से अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गई। जबकि एनआईटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा कड़े मुकाबले में कांग्रेस की झोली में सीट डालने में सफल रहे। वहीं पृथला सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार नेन पाल रावत अच्छे मतों के अन्तर से जीत गए। भाजपा ने नेनपाल की टिकट काटकर नए प्रत्याशी को दिया था, जो प्रयोग सफल नहीं रहा। भाजपा और कांग्रेस द्वारा इस बार विधानसभा चुनावों में नए चेहरों पर दांव खेला गया था। जो सफल नहीं रहा। नए चेहरों मे भाजपा के नरेन्द्र गुप्ता तों कांग्रेस के नीरज शर्मा ही अपने-अपने दलों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएं।



No comments :

Leave a Reply