//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली:
हरियाणा में 75 सीटों से ज्यादा जीतने का दावा करने वाली बीजेपी ऐसा लग रहा है 35 और 40 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है कि बीजेपी हरियाणा में पूरी तरह से अति आत्मविश्वास में डूबी हुई थी और वह कमजोर विपक्ष का फायदा उठाकर आसानी से चुनाव जीत जाएगी. पार्टी के रणनीतिकारों को लगता था कि वह हरियाणा जैसे राज्य जहां बड़ी संख्या में लोग सेना और सुरक्षाबलों में हैं, वहां पर वह अनुच्छेद 370 और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एकतरफा लड़ाई जीत जाएगी. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी और इसका अंदाजा कांग्रेस के नेताओं को भी नहीं रहा होगा कि बिना किसी रणनीति और बगावत को झेलते हुए वह बीजेपी को 50-50 लड़ाई लड़ने पर मजबूर कर देगी. अब पार्टी जेजेपी के दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. कल दिल्ली में जेजेपी की बैठक है और उसमें फैसला लिया जाएगा. दरअसल हरियाणा में बीजेपी के ख्वाब टूटने के 5 बड़े कारण भी रहे हैं.

No comments :