HEADLINES


More

अपने कार्यकाल के विकास मॉडल पर वोट मांगने का साहस दिखाएं भाजपा - मनमोहन सिंह

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
मुंबई. भाजपा ने विकास योजनाओं में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के फेल रहने के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर गुरुवार को पलटवार किया। पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के मॉडल पर वोट मांगने का साहस दिखाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनमोहन ने कहा था कि भाजपा के कार्यकाल में राज्यों में विकास का डबल इंजन नाकाम हो गया है।
राज्यसभा सांसद सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली सरकार ने अपनी विकास की नीतियों के माध्यम से राजनीति का व्याकरण बदल दिया। मैं कांग्रेस और उसके नेताओं को सलाह दूंगा कि महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, उसका गहनता से अध्ययन करें। महाराष्ट्र में राजनीति केवल जाति और सामुदायिक विचारों के इर्द-गिर्द नहीं है। महाराष्ट्र अब विकास की राह पर है। हमने राज्य में जो कुछ किया है, उसके आधार पर समर्थन मांग रहे हैं।’’

No comments :

Leave a Reply