//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,18 अक्टूबर। भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता को लोगों मिल रहे जन समर्थन के बाद अब फरीदाबाद 89 में चुनावी माहौल एकतरफा हो गया है। जिस प्रकार से नरेन्द्र गुप्ता के जनसम्पर्क अभियान के दौरान हर नुक्कड सभा में हजारों की संख्या में लोग उनको सुनने व उनका स्वागत करने आ रह हैं उसके बाद इस क्षेत्र में फिर से कमल खिलना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को नरेन्द्र गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में डेढ दर्जन से अधिक नुक्कड सभाओं को सम्बो
धित किया तथा लोगों का आह्वान किया कि आप लोगों का जो प्यार मुझे मिल रहा है मैं उसको कभी नहीं भूल सकता,उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि मैं विधायक नहीं आपके बेटा व भाई के रुप में आपकी सेवा करुंगा।
नरेन्द्र गुप्ता आज भूड कालोनी, संत नगर में शिव मंदिर, सेक्टर 15 के सामुदायिक भवन, सेक्टर-11 में ब्रह्माकुमारी आश्रम, सेक्टर छह में इर्दगाह, सेक्टर 10 व 11, ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती, सेक्टर-17 के मॉडन स्कूल सहित नहर पार भारत कालोनी, मल्हाड कालोनी, एसी नगर, राम नगर में नुक्कड सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं। सेक्टर छह इर्दगाह पर उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने एक स्वर में नरेन्द्र गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा की, उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुस्लिम समाज के लिए तीन तलाक का प्रावधान एक कलंक था जो कि किसी की भी बहन बेटी के लिए दुखदाई हो सकता था, और इस गलत परम्परा को समाप्त कर भाजपा सरकार ने समाज के उत्थान का रास्ता खोला है, उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि हर समाज को साथ लेकर चल सकती है। संत नगर में नरेन्द्र गुप्ता को हरियाणा सरकार में चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ की उपस्थित में लड्डुओं से तोला गया। सेक्टर-11 में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की तरफ से नरेन्द्र गुप्ता को खुला समर्थन की घोषणा की गई, यहां पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन जी ने कहा कि आज समाज को नरेन्द्र गुप्ता जी जैसे सीधे लोगों की राजनीति में जरुरत है इस कारण ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय नरेन्द्र गुप्ता जी को खुले समर्थन की घोषणा कर रहा है। इस मौके परनरेन्द्र गुप्ता ने सभी भाई बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने हमेशा विश्व को शांति व सदभाव का मार्ग दिखाया है तथा यही मार्ग केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारें दिखा रहीं हैं, उन्होंने कहा कि वह इसी मार्ग पर चलकर समाज के लोगों की सेवा करेंगे यही वह प्रण आज यहां पर ले रहे हैं। ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ति में स्थानीय पार्षद सुभाष आहुजा के नेतृत्व में नरेन्द्र गुप्ता का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि पहली बार उनको ऐसा नेता मिल रहा है जो कि हर वर्ग की पहले से सुनता आया है, स्थानीय लोगों ने कहा किउनको ऐसा नहीं चाहिए जो कि हमेशा लोगों को दहशत मे रख कर अपना काम निकालता हो, इस कारण इस बार इस पूरी बस्ति का एक एक वोट नरेन्द्र गुप्ता का जाएगा।

No comments :