HEADLINES


More

हरियाणा विस चुनावः 19 साल में सबसे कम 67.47% मतदान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 22 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
छिटपुट घटनाओं, हिंसा और झड़पों के बीच हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस बार मतदाताओं में नई सरकार चुनने को लेकर ज्यादा जोश नजर नहीं आया। इस बार सिर्फ 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 19 वर्षों में सबसे कम है। 2000 विधानसभा चुनाव में 69.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। उसके बाद 70 प्रतिशत से नीचे मतदान नहीं रहा। वोटिंग प्रतिशत को सभी राजनीतिक दल अपने पक्ष में देख रहे हैं। फिलहाल, सभी दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
प्रदेश भर में मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही धीमी रही। दोपहर बाद वोट डालने में कुछ तेजी आई। कैथल में तोड़फोड़, नूंह और फिरोजपुर झिरका में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ही रहा। उचाना कलां हलके के डूमरखां गांव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने हमले का आरोप भी लगाया, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग को दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सुबह मतदान शुरू होते ही 10-15 जगहों पर ईवीएम न चलने की शिकायतें मिलीं। पोलिंग स्टेशन पर दिक्कतों को सुलझाने के लिए सेक्टर अधिकारी तत्काल पहुंचे और अधिकारियों का मार्गदर्शन कर मतदान शुरू कराया। मूक बधिर मतदाताओं को वीडियो दिखाकर व सांकेतिक भाषा से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कम्युनिकेशन ऐप के जरिए प्रदेश के हर बूथ पर नजर रखी गई।

सबसे अधिक कैथल में और सबसे कम गुरुग्राम में मतदान
सबसे अधिकर मतदान कैथल जिले में 75.43 प्रतिशत और सबसे कम मतदान गुरुग्राम में 52.52 प्रतिशत दर्ज किया गया। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 80.56 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि पानीपत शहरी और बादशाहपुर में सबसे कम 45 प्रतिशत मतदान हुआ।

No comments :

Leave a Reply