HEADLINES


More

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा आज बल्लभगढ़ की पूर्वी चावला कॉलोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें 104 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद कंसल गुरु जी ने बताया कि इस निशुल्क जांच शिविर में देव गुरु बृ
हस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सालय में कार्यरत बादशाह खान अस्पताल के एमबीबीएस डॉक्टर जितेंद्र भाटी ने मरीजों की जांच की तथा उनको दवाएं वितरित की गई। श्री कंसल जी के अनुसार श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सालय में भी प्रतिदिन एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा ही निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के घर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब ट्रस्ट ने शहर में जगह-जगह जाकर यह निशुल्क कैंप लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है। 

No comments :

Leave a Reply