//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद | आज आम आदमी पार्टी के आज फरीदाबाद की अलग अलग विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए | जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई | जिनकी अध्यक्षता हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता व् प्रदेशाध्यक्ष पंडित ने की | समाज सेवी संतोष यदव ने फरीदाबाद NIT में अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया ,तिगांव से हल्का अध्यक्ष वीणा वशिष्ठ , फरीदाबाद ओल्ड से हल्का अध्यक्ष सुमनलता वशिष्ठ एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता रविन्द्र शर्मा ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया |
डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की व्यवस्था आज डगमगा चुकी है , सरकारी स्कूल –अस्पताल ठप्प पड़े हुए है | कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है | विकास का मतलब चंद एयरपोर्ट बनाने से , चंद रेलवे स्टेशन बनाने से, चंद हाईवे बनाने से नही है | कुछ प्रतिशत लोगों फायदा पहुँचाना नही है , अगर आम व्यक्ति का विकास होगा तो देश विकसित देशों के बीच खड़ा होगा | हमें मुस्कुराता हुआ हिंदुस्तान चाहिए जिसमे हर नौजवान को रोजगार मिले , हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करें , जहाँ लोगों धर्म-जाति के नाम न बांटा जाएँ | उस भारत को बनाने की शुरुआत नीवं अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की है | देश के सबसे बेहतर सरकारी स्कूलों में दिल्ली के तीन सरकारी स्कूल है जबकि हरियाणा का एक भी नही है | देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आम आदमी पार्टी लेकर आई है | किसानों को देश में सबसे ज्यादा उसकी फसल का मूल्य स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी देती है | शहीद जवान को केजरीवाल सरकार 1 करोड़ की आर्थिक मदद देती है | हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली से दस गुना विकास करेंगे |
No comments :