//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली:
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा शनिवार को स्वीकार कर लिया है. एक अधिकारी ने यहां बताया कि सिद्धू का इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को भेज दिया गया है. सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था जिसके कुछ दिनों बाद उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया. इस सप्ताह दिल्ली आए सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह चंडीगढ़ पहुंचकर पत्र के बिन्दुओं पर गौर करने के बाद ही सिद्धू के इस्तीफे पर फैसला लेंगे. मुख्यमंत्री बुधवार शाम को चंडीगढ़ लौट गए. सिद्धू का मुख्यमंत्री से टकराव चल रहा था और उन्हें छह जून को हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में अहम मंत्रालयों से दूर रखा गया.

No comments :