//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों के 2 रिश्तेदारों से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनका मकसद हो गया है. उन्होंने कहा कि वह अभी तक हिरासत में हैं. अब प्रशासन का क्या कहता है कि यह देखते हैं. सा
थ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद की जाएगी जिनके घर के लोग इस हत्याकांड में मारे गए थे. वहीं मिर्जापुर के डीएम की ओर से बयान आया है कि प्रियंका गांधी पूरी तरह से आजाद हैं, न उनको हिरासत या गिरफ्तार किया जाएगा या किसी तरह का मुचलका भरना होगा. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि धारा 144 लगने के बाद अगर कोई राजनीतिक उद्देश्य को पूरा करने जाता है तो यह ठीक नहीं है. किसी को भी संवेदशील मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. दूसरी ओर सोनभद्र जा रहे चार टीएमसी सांसदों के अलाव कांग्रेस के दीपेंदर हुड्डा, मुकुल वासनिक, राज बब्बर, जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला को वाराणसी एयरपोर्ट में हिरासत लिया गया है. आपको बता दें कि सोनभद्र में जमीन कब्जा करने के गए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी.

No comments :