HEADLINES


More

राष्ट्रीय राजमार्गाें पर टाेल प्लाजा के सभी लेन एक दिसंबर से फास्टैग लेन बनेंगे

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजमार्गाें पर सभी टाेल प्लाजा के सभी लेन एक दिसंबर से फास्टैग लेन बनेंगे। इससे टाेल का डिजिटल भुगतान हाे सकेगा अाैर गाड़ियाें काे रुकना नहीं हाेगा। फास्टैग लेन फास्टैग यूजर वाहनाें के लिए हाेंगे। जाम खत्म करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। रेडियाे फ्रीक्वेंसी अाइडेंटिफिकेशन अाधारित फास्टैग, गाड़ियाें की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है।
इससे उससे संबंधित बैंक अकाउंट या प्री-पेड से सीधे टाेल का भुगतान हाे जाता है अाैर गाड़ी काे रुकना नहीं हाेता। हालांकि सामने अाया है कि इस समय फास्टैग लेन से गैर फास्टैग वाहन भी गुजर रहे हैं अाैर नकद लेन-देन हाे रहा। इससे उनका मकसद पूरा नहीं हाे रहा था। फास्टैग से इलेक्ट्राॅनिक टाेल कलेक्शन ज्यादा नहीं बढ़ सका। 
अब सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पर्याप्त संख्या में फास्टैग लेन बनाने काे कहा है।

No comments :

Leave a Reply