HEADLINES


More

फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों का खर्च 10 करोड़ के पार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 April 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: 
लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election)
 के नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है. इस साल फरवरी-मार्च में फेसबुक पर राजनीतिक दलों द्वारा विज्ञापनों पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए. फेसबुक एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फरवरी और 30 मार्च के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए. इसमें से भाजपा और उसके समर्थक विज्ञापनों पर बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं.फेसबुक ने कहा कि विज्ञापन राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से संबंधित थे. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों ने ‘भारत के मन की बात' पेज के साथ विज्ञापनों के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है.

No comments :

Leave a Reply