HEADLINES


More

'न्याय' थीम पर चुनावी जंग लड़ेगी कांग्रेस, जावेद अख्तर ने लिखे गाने के बोल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 April 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: 
कांग्रेस (Congress) ने रविवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए अपना नया नारा 'अब होगा न्याय' (Nyay) जारी कर दिया. चुनावी नारा जारी करते हुए कांग्रेस (Congress Election Campaign Song) ने कहा कि देश में 'अन्याय' का माहौल है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान 'न्याय' के ईद गिर्द केंद्रित होगा. यह शब्द न केवल पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना को रेखांकित करता है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करने की बात भी करता है. 
उन्होंने बताया कि इसका थीम सॉन्ग जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा है और निखिल आडवाणी ने इसके वीडियो का निर्देशन किया है. शर्मा ने बताया कि अभियान के पीछे 'परसेप्ट एज़' मुख्य एजेंसी है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े-बडे़ कंटेनर ट्रक पर स्क्रीन लगाकर यह वीडियो दिखाई जाएगी.

No comments :

Leave a Reply