//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 8 अप्रैल - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा 11 से 13 अप्रैल, 2019 तक आयोजित
होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2019’
को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने उत्सव की
अधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल एप का अनावरण किया। उत्सव में दिल्ली एवं
एनसीआर के लगभग 30 शिक्षण संस्थानों की टीम विभिन्न इवेंट्स में भागीदारी
करेंगी।
विद्यार्थियों को उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामना देते हुए कुलपति
प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक एवं तकनीकी
उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका’ विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को मूर्त रूप
देने के लिए मंच प्रदान करता है और हर वर्ष विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन
ने इस उत्सव को नया मुकाम प्रदान करते है। हर वर्ष कुछ नया देखने को मिलता
है और विश्वविद्यालय प्रशासन का भी हरसंभव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों
को खुलकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखने का अवसर मिले।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. नरेश चैहान ने बताया कि उत्सव में
विश्वविद्यालय के सभी 15 विद्यार्थी क्लबों की भूमिका रहेगी, जिसमें सात
तकनीकी क्लब भी है। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान लगभग 150 सांस्कृतिक एवं
तकनीकी इवेंट्स आयोजित किये जायेंगे। विश्वविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक
एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका’ प्रतिवर्ष डीन स्टूडेंट वेलफेयर
कार्यालय की देखरेख में आयोजित किया जाता है, जिसमें दिल्ली व एनसीआर के
विभिन्न कालेजों के लगभग 30 शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से टीमें
हिस्सा ले रही है। इस बार उत्सव में तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की
भागीदारी रहने की संभावना है।

No comments :