HEADLINES


More

निगम टीम ने शहर मे बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 February 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, । नगर निगम की
निगमायुक्त अनीता यादव के निर्देष पर नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त महीपाल सिंह नरवत के नेतृत्व में निगम की टीम ने मंगलवार को शहर मे बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया। भारी पुलिस बल के साए में स्प्रिंग फील्ड कालोनी में स्थित एक धार्मिक स्थल से अवैध कब्जा खाली करवाया गया। पिछले तीन साल से इस धार्मिक स्थल के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई थी तथा जमीन पर तथाकथित अवैध कब्जे को लेकर निगम के पास षिकायतें आ रही थी।
निग्मायुक्त अनीता यादव के संज्ञान में जब यह पूरा मामला आया तो उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त महिपाल सिंह नरवत के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम में श्री नरवत के साथ कार्यकारी अभियंता धर्म सिंह तथा ओमवीर सिंह तथा सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता सहित पूरा स्टाफ भी शामिल था। संयुक्त आयुक्त महिपाल सिंह ने टीम के नेतृत्व में इस अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार की और मंगलवार सुबह धार्मिक स्थल परा कब्जा की गई जमीन पर बुलडोजर चलवाकर उसे मुक्त कराया। इसके अलावा तोडफोड दस्ते ने पुलिस लाईन सेक्टर-31 के पास बसी हुई झुग्गी बस्ती व नाले पर हुए कब्जे को भी हटवाया।
निगमायुक्त  अनीता यादव ने इस बात को दोहराया है कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण व अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाष्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करता हुआ पाया जाता है तो तुरन्त उसके विरूद्ध तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने बताया कि व्यापक जनहित में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण करने वालों व्यक्तियों व दुकानदारों के विरूद्ध हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देष सभी संयुक्त आयुक्तों व एनफोर्समेन्ट विंग को दिए गए है।


No comments :

Leave a Reply