//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जागरण समिति द्वारा पुलवामा में हुए आंतकी हमले को लेकर ओल्ड फरीदाबाद स्थित नई सब्जी मण्डी से कैंडल मार्च निकाला एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजंलि दी गयी। यह कैंडल मार्च मैन बाजारो से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुंचा। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व जागरण समिति के टीटू मटके वाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मूलराज नन्द्राजोग(प्रमुख सेवादार महावीर मंदिर, सैय्यद वाडा़ ओल्ड फरीदाबाद), मुंशी बावरा, दीपक नलवा, पवन दिल शाह, रवि बंसल, विरेन्द्र शर्मा, विरेन्द्र दत्ता, राजू कपूर, टेकचंद, विक्रम मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर टीटू मटके वाला, राजू कपूर व मुंशी बावरा ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलवामा में आंतकी हमले में हमारे वीर जवानो ने जो शहादत दी है उसे देश कभी भुला नहीं पायेगा और आज भारतीय सेना ने जो बदला लिया है उ
ससे भारतवासी काफी खुश है और वह यह अपील करते है कि देश की रक्षा के लिए हमारी जरूरत पड़ी तो हम भी युद्ध में लडने के लिए तैयार है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार जताया जिन्होंने करोड़ो देशवासियो की भावनाओ की कद्र की और आज ऐसा बदला लिया जिससे भारत का एक-एक नागरिक काफी खुश है।

No comments :