//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 27 फरवरी - मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए जे.सी. बोस
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आर्थिक
रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्थानीय विश्व प्रकाश मिशन के माध्यम से
छात्रवृत्ति प्रदान करवाने में अहम भूमिका निभाई है। मिशन की छात्रवृत्ति
योजना के तहत मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाले विश्वविद्यालय के
दस विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनकी पढ़ाई का खर्च मिशन द्वारा वहन
किया जायेगा।
विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कुलपति
प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में छात्रवृत्ति के पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर डीईई डेवलेपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड, पृथला के चेयरमैन व
प्रबंधन निदेशक श्री के.एल बंसल मुख्य अतिथि रहे तथा विद्यार्थियों को अपने
जीवन अनुभवों से प्रेरित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी
श्रीमती पूनम सेठी, राज कुमार मुंशी, डिप्टी डीन (विद्यार्थी कल्याण) डॉ
सोनिया बंसल तथा उप कुलसचिव (अकादमिक) डॉ. हरीश कुमार भी उपस्थित थे।
मिशन द्वारा इन विद्यार्थियों की अकादमिक वर्ष 2018-19 की छात्रवृत्ति
के लिए कुल 2.05 लाख रुपये का योगदान दिया गया है और इन विद्यार्थियों की
पढ़ाई पूरी होने तक मिशन कुल 14.35 लाख रुपये का योगदान छात्रवृत्ति के रूप
में देगा। यह छात्रवृत्ति विश्व प्रकाश मिशन द्वारा विश्वविद्यालय के साथ
वर्ष 2017 में किये गये एक समझौते के तहत प्रदान की जा रही है, जिसका
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने तथा
तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है। मिशन
द्वारा इस समय विश्वविद्यालय के 28 बीटेक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
प्रदान की जा रही है।

No comments :