HEADLINES


More

लगातार दूसरे दिन कॉलेज गेट बंद करने को लेकर पुलिस ने उठाया कदम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 August 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री सहित कॉलेज छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्र कॉलेज गेट पर ताला लगाने की तैयारी में थे लेकिन वह गेट पर ताला लगाते इससे पूर्व ही पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और प्रदेश सचिव
कृष्ण अत्री सहित नौ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। इतना ही नहीं पुरूष पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी कठोरता पूर्वक व्यवहार किया है। अत्री ने कहा कि खट्टर सरकार अब छात्रों पर लाठीचार्ज कर अपना बल दिखाने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार हुए छात्रों में प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी, नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक वत्स, विकास फागना, मनीष कुमार, वीरू, विक्रम यादव, संजीव, अंकित शामिल हैं।  
अपनी मांगों को लेकर नेहरू कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह दस बजे उस वक्त लाठी चार्ज कर दिया जब कार्यकर्ता कॉलेज का गेट बंद करने की कोशिश कर रहे थे। इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं। लाठी चार्ज के बाद पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री सहित नौ छात्रों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में पिछले 26 दिन-रात से नेहरू कॉलेज के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। 

No comments :

Leave a Reply