//# Adsense Code Here #//
स्वास्थ्य व रोड़वेज कर्मचारियों पर एस्मा लगा कर हड़ताल पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाने से नाराज़ कर्मचारियों ने एस्मा की प्रतियों की होली जलाई। कर्मचारियों ने कहा कि 10 सितंबर को विधानसभा कूच के द्वारा कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा जैसे काले कानून का करारा जवाब दिया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले विभिन्न विभागों
के कर्मचारियों ने देश भर में मानव अधिकार कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोर निंदा की और तुरंत रिहाई की मांग की।
कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर कर्मचारी सभा का आयोजन किया और पहले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा बीके अस्पताल में की जा रही हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया। तथा बाद में बीके चौक तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया और एस्मा की प्रतियों जलाई । इस अवसर पर पारित किए गए प्रस्ताव में मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर के साथ किए गए समझौते को लागू कर हड़ताल समाप्त करवाने और कर्मचारियों की अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की।प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार ,जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, सीटू के महासचिव कामरेड जय भगवान, जिला प्रधान निरंतर पराशर,एटक के महासचिव कामरेड बेचू गिरी, हिन्द मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आरडी यादव, स्वास्थ्य कर्मचारियों की नेता आशा शर्मा , जितेंद्र मोर रजनी भाटिया , नगर निगम के नेता बलवीर सिंह बाल गुहेर आदि नेता उपस्थित थे।
No comments :