//# Adsense Code Here #//
रोडवेज कर्मचारी नेता राम आसरे को निलंबित
करने के विरोध में आज दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने चक्का जाम किए रखा।
रोडवेज से जुड़ी कई कर्मचारी यूनियनों के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने
पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन बैठक पूरी तरह
से विफल रही। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्होंने आज शाम तक का हरियाणा
सरकार को अल्टीमेटम दिया है यदि आज शाम तक राम आसरे को बहाल नहीं किया
जाता है तो उसके बाद कर्मचारी अपनी आगे की रणनीति बनाएंगे।
दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के हरियाणा रोडवेज के डिपो का है, जहां भारी
मात्रा में बस एक घड़ी बसों के चलने के इंतजार में वापस लौट रहे यात्री और
नारेबाजी करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रोडवेज कर्मचारी अपने
ही नेता राम आसरे को निलंबित करने के विरोध में धरना दे रहे हैं और चक्का
जाम कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर सिंह
भड़ाना कि मानें तो वार्ता में अधिकारियों ने बहाली के लिए मना जरूर किया
है, लेकिन अभी भी बातचीत के रास्ते खुले हैं। प्रशासन और सरकार को आज शाम
तक का समय रामाश्रय की बहाने के लिए दिया है। यदि इस समय में सरकार उनकी
बहाली नहीं करती है तो उसके बाद आवे की रणनीति तय की जाएगी।
No comments :