//# Adsense Code Here #//
जिला फरीदाबाद सैक्टर-12 के खेल परिसर में आज हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और भव्य मार्च-पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।
इससे पहले परिवहन मंत्री ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता यूं नहीं मिली बल्कि इसके पीछे हमारे देश-भक्तों के त्याग, तप और बलिदान की गौरव गाथा जुड़ी हुई है। इस पावन दिवस पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात-व अज्ञात शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही देश की एकता व अखण्डता और सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों को भी सलाम करते हुए कहा कि आज हम अपने इन सैनिकों के वजह से ही चैन की नींद सो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले लगभग सवा 4 सालों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे देश की अर्थ-व्यवस्था में तेजी आई है। भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद के खिलाफ करारी चोट करते हुए नोटबंदी जैसा साहसिक कार्य किया है। जीएसटी लागू करके ‘एक राष्ट्र-एक कर प्रणाली’ की अवधारणा को साकार किया है।
No comments :